फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Excise clerk lawyers beaten by stirring

आबकारी लिपिक को वकीलों ने पीटा, हड़कंप

Sun, 05 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Excise clerk lawyers beaten by stirring
आबकारी कार्यालय में लिपिक से नोकझोंक करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
आबकारी कार्यालय की बिजली से चेंबर का पंखा चलाने के लिए तार जोड़ने गए वकील का लिपिक से विवाद हो गया। कहासुनी अधिक होने पर वकील ने अपने साथियों को बुला लिपिक की पिटाई कर दी। यह देख कार्यालय में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ सिटी को भी वकीलों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सीनियर वकीलों के हस्तक्षेप पर विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों के चेंबर बने हैं। शनिवार को गर्मी अधिक होने और टीनशेड में गर्मी अधिक लगने के कारण एक वकील ने अपने चेंबर में पंखा लगाया। इसको चलाने के लिए वह आबकारी कार्यालय में तार जोड़ने गया। लिपिक शिवम कटियार ने वकील को ऐसा करने से रोक दिया। इसको लेकर वकील और लिपिक में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और वकीलों ने लिपिक की पिटाई कर दी। यह देख कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वकील तार जोड़कर चले गए। आबकारी कार्यालय से फतेहगढ़ कोतवाली को सूचना दी गई। सीओ सिटी लेखराज सिंह व प्रभारी फतेहगढ़ कोतवाल सुदीप मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर पंखे का तार हटा दिया गया। यह देख वकील आबकारी कार्यालय पहुंचे और तार हटाने के संबंध में पूछा। वकीलों और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक होने लगी। सीनियर वकीलों ने विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वकील नाजिर वीरेन्द्र सिंह कटियार के पास पहुंचे और नाराजगी जताते हुए कहा कि लिपिक ने वकील से अभद्रता की है। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी। लिपिक शिवम कटियार ने बताया कि तार जोड़ने से मना करने पर वकीलों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं वकीलों का कहना है कि मारपीट करने का आरोप गलत  है। पंखे का तार जोड़ने को लेकर सिर्फ नोकझोंक हुई थी। प्रभारी कोतवाल सुदीप मिश्र ने बताया कि लिपिक ने घटना की कोई तहरीर नहीं दी है। आपस में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed