फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Examination of 46 thousand students

Farrukhabad News: 79 केंद्रों पर हाईस्कूल-इंटर के 46 हजार छात्रों की परीक्षा आज से

Wed, 18 Feb 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 18 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Examination of 46 thousand students
फोटो-31 बोर्ड परीक्षाओं के जिला कंट्रोल रूम में काम करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : मिहींपुरवा के मटेहरी में आबादी में दिखा तेंदुआ।
फर्रुखाबाद। जिले के 79 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से शुरू हो रही इंटर व हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाओं का सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। दोनों पालियों में 46 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल की प्रथम पाली सुबह 8.30 बजे से और इंटर की दोपहर दो बजे से परीक्षा होगी। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठकें भी की गईं। कई केंद्रों पर मांग के अनुरूप कक्ष निरीक्षक काफी कम संख्या में पहुंचे। इससे परीक्षा के दिन दिक्कतें आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 24,733 और इंटर मीडिएट के 21,502 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए बनाए गए 79 परीक्षा केंद्रों पर 2140 महिला-पुरुष कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। इनमें 1598 कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से लिए हैं। पहले दिन सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी का पेपर होगा। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर होगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों का सीटिंग प्लान चस्पा कर दिया गया है। यही नहीं केंद्र व्यवस्थापकों, सहकेंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश भी जारी दिए। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed