{"_id":"6689a177fae03f96ca05c9c4","slug":"examination-of-26-bed-colleges-will-be-held-at-five-centers-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113121-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांच केंद्रों पर होगी 26 बीएड काॅलेजों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांच केंद्रों पर होगी 26 बीएड काॅलेजों की परीक्षा
विज्ञापन
कमालगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा नौ जुलाई से जिले के पांच केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 26 बीएड काॅलेजों के छात्र शामिल होंगे। एमएड, बीपीएड व एमपीएड की परीक्षा भी होगी। कन्नौज जिले के पांच बीएड काॅलेजों के छात्र भी जिले के केंद्रों पर परीक्षा देने आएंगे।
नौ जुलाई से दो पालियों में होने वाली शिक्षण पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। बद्रीविशाल महाविद्यालय में 10 काॅलेजों की परीक्षा होगी। यहां पीडी महिला काॅलेज, सिटी पब्लिक महाविद्यालय, रविनाथ सिंह महाविद्यालय जैतपुर, बाबू सिंह बालिका नवाबगंज, कृष्णा देवी बालिका आवास विकास, कृष्णा देवी बालिका खंदिया, चौधरी पंचम सिंह काॅलेज व कन्नौज के चौधरी जमादार सिंह ललकापुर, गजेंद्र सिंह मीरादेवी, जयसिंह शिक्षण संस्थान के छात्रों की परीक्षा होगी।
आरपी काॅलेज कमालगंज केंद्र में भी 10 काॅलेजों के छात्र परीक्षा देंगे। इनमें आरपी काॅलेज, महाराजा हरिश्चंद्र बढ़पुर, छविनाथ सिंह मोहम्मदाबाद, पुत्तूलाल मेमोरियल जहानगंज, सागर सिंह सोमवती बहोरिकपुर, चौधरी गजराज सिंह टिलियां, वीरेंद्र सिंह कटियार शांतिनगर, महेश दुबे अपूर्वा महाविद्यालय, कन्नौज के चौधरी जमादार सिंह महिला काॅलेज सौंरिख, बाबूसिंह महाविद्यालय रामपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
डीएन काॅलेज फतेहगढ़ केंद्र पर मेजर एसडी सिंह महाविद्यालय मोहम्मदाबाद, मेजर एसडी सिंह महिला कॉलेज व सिटी पब्लिक महिला डिग्री काॅलेज के छात्रों की परीक्षा होगी। एनएकेपी डिग्री काॅलेज केंद्र पर बाबूसिंह महाविद्यालय फतेहगढ़ व मेजर एसडी सिंह सकवाई कॉलेज के छात्र पेपर देंगे। विद्या मंदिर महाविद्यालय कायमगंज में बाबू सिंह डिग्री काॅलेज नवाबगंज के छात्रों की परीक्षा होगी। बीएड द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के साथ ही एमएड, बीपीएड व एमपीएड की भी परीक्षा होगी।