{"_id":"627ab0bd5f71d24456743c0f","slug":"exam-farrukhabad-news-university-farrukhabad-news-knp6960637193","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की संस्थागत और व्यक्तिगत वार्षिक परीक्षाएं 12 मई से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 32 केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है।
शैक्षिक सत्र 2021-22 की बीए, बीएससी, एमएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम की द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 12 मई से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं दो जुलाई तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पाली में होंगी। प्रथम पाली की परीक्षा का समय 8:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा का समय तीन से छह बजे तक रहेगा। जिले में आठ कॉलेजों को नोडल केंद्र भी बनाया गया है।
कुछ परीक्षा केंद्रों के नोडल केंद्र कन्नौज जिले के महाविद्यालयों को बनाया गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। वह दोनों पाली की परीक्षाएं अपनी देखरेख में कराएंगे।