{"_id":"6237678846ef2e62785c8a26","slug":"exam-farrukhabad-news-knp686544380","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट से बनकर आए प्रश्नपत्र, आज से होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट से बनकर आए प्रश्नपत्र, आज से होगा वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। 22 मार्च से शुरू हो रही परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं के लिए डायट से प्रश्नपत्र बनने के बाद छपकर बीएसए कार्यालय आ गए हैं। इनका वितरण सोमवार से खंड शिक्षा अधिकारियों को किया जाएगा। वह बीआरसी से विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में 1576 विद्यालय हैं। इसमें करीब 1.93 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। दो साल बाद शासन के आदेश पर 22 मार्च से कक्षा दो से लेकर आठ तक पढ़ने वाले छात्राओं की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। कक्षा एक के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के लिए डायट रजलामई से प्रश्नपत्र बनने के बाद छपकर बीएसए कार्यालय में रविवार शाम को पहुंच गए।
डीसी रिचा यादव ने बताया कि सोमवार को छात्र संख्या के आधार पर प्रत्येक कक्षा के प्रश्नपत्र के बंडल खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद वह बीआरसी से सोमवार को ही प्रधानाध्यापकों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएंगे। 22 मार्च को प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 12.30 से 2.30 बजे तक होगी। यह परीक्षाएं 28 मार्च तक चलेंगी। 31 मार्च को परीक्षा फल छात्रों को वितरित किया जाएगा।