फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ex-MLA from Bhumafia relieved from Additional Commissioner Court

भूमाफिया पूर्व विधायक को अपर आयुक्त न्यायालय से मिली राहत

Sat, 05 Dec 2020 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ex-MLA from Bhumafia relieved from Additional Commissioner Court
फर्रुखाबाद। वक्फ भूमि पर कब्जे के मामले में भूमाफिया घोषित पूर्व विधायक सपा नेता को अपर आयुक्त न्यायालय से राहत मिल गई है। न्यायालय ने अग्रिम आदेशों तक दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव नूरपुर स्थित दो एकड़ से अधिक वक्फ भूमि पर कब्जा करने के मामले में एसडीएम सदर की जांच रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने पूर्व विधायक सपा नेता उर्मिला राजपूत को भूमाफिया घोषित किया था।
विज्ञापन

इसके साथ भूमि को पुन: वक्फ में दर्ज करने के आदेश दिए थे। 27 अक्तूबर को हुए आदेश के विरुद्ध पूर्व विधायक की ओर से अधिवक्ता अश्वनी कुमार द्विवेदी ने न्यायालय अपर आयुक्त(न्यायिक) कानपुर मंडल में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अपर आयुक्त(न्यायिक) अधर किशोर मिश्र ने उर्मिला राजपूत बनाम रिजवान आदि के मामले में स्थगनादेश जारी करते हुए दोनों पक्षों को अग्रिम आदेशों तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। 23 दिसंबर को पेशी की तारीख लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed