फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Even after taking time, the teacher did not come to the party

समय लेने के बाद भी शिक्षिका अपना पक्ष रखने नहीं आई

Tue, 29 Sep 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Even after taking time, the teacher did not come to the party
समय लेने के बाद भी शिक्षिका पक्ष रखने नहीं आई
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फर्जी अभिलेख से नौकरी करने के आरोप में शिक्षिका समय लेने के बाद भी अपना पक्ष रखने मंगलवार को बीएसए कार्यालय नहीं पहुंची। शिक्षिका के खिलाफ अब कार्रवाई होना तय है। मैनपुरी जिले में शिक्षिका अनीता कुमारी के पैन कार्ड का प्रयोग फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज की प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी कर रही है।
यह मामला मानव संपदा पोर्टल पर पकड़े जाने पर मैनपुरी बीएसए कार्यालय के लेखाधिकारी ने यहां के लेखाधिकारी अजीत कुमार को जानकारी दी। मैनपुरी में तैनात शिक्षिका अनीता कुमारी के शैक्षिक अभिलेख व पैन कार्ड की छाया प्रतियां भेजीं। एक पैनकार्ड के दो जिलों में प्रयोग के मामले को गंभीरता से लेकर बीएसए लालजी यादव ने नगर शिक्षा अधिकारी ललित मोहन पाल से जांच कराई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बीबीगंज की प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी के शैक्षिक अभिलेख गड़बड़ होने की रिपोर्ट दी। बीएसए ने अनीता कुमारी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को दो बार बुलाया। शिक्षिका एक बार भी उपस्थित नहीं हुई। 24 सितंबर को शिक्षिका ने बीएसए कार्यालय में पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें खुद को बीमार बताकर एक और मौका मांगा। बीएसए ने शिक्षिका को 29 सितंबर को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया। मंगलवार शाम तक शिक्षिका अनीता कुमारी बीएसए कार्यालय में अपना पक्ष रखने नहीं पहुंची। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका अपना पक्ष रखने कार्यालय नहीं आई। यह अंतिम मौका दिया गया था। अब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed