{"_id":"61ad075f6ff2bd22af09f63c","slug":"etawah-bareilly-highway-jammed-due-to-truck-fire-farrukhabad-news-knp6679239162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में लगी आग से इटावा बरेली हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में लगी आग से इटावा बरेली हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद । बरेली इटावा हाईवे पर ट्रक में लदे सामान में आग लगने से जाम लग गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग को बुझाया। एक घंटे बाद सुचारू रूप से वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
शनिवार रात बेबर की ओर से एक ट्रक में लोहे व कॉपर का सामान लादकर ड्राइवर ला रहा था। ट्रक में रखे सामान में किसी तरह आग लग गई। जब ट्रक मसेनी चौराहे से आगे निकला तो लोगों ने आवाज लगाकर ड्राइवर को पीछे आग लगने की जानकारी दी। इस पर ड्राइवर ने ट्रक रोका और कूदकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगने की सूचना दमकल को दी। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी सीओ वी के त्रिपाठी ने दमकल की गाड़ी को मौके पर भेजा।
बरेली इटावा हाईवे पर दमकल की गाड़ी से आग बुझाने के कारण वहां जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। गाड़ी का पानी खत्म होने पर कार्यायल से दूसरी दमकल की गाड़ी पंपिग सेट वाली छोटी गाड़ी को भी मौके पर भेजा गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग को बुझा सके। जाम की सूचना पर पांचाल घाट चौकी पुलिस ने मोर्चा संभाला। वाहनों को धीरे- धीरे साइड से निकालकर यातायात शुुरू कराया गया।