{"_id":"66f84e6111965ede4008afa4","slug":"essay-in-painting-saksham-wins-in-speech-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-116036-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पेंटिंग में तहरीम, भाषण में सक्षम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पेंटिंग में तहरीम, भाषण में सक्षम ने मारी बाजी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मदन मोहन कानौडिया बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के तहत हुई निबंध, भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में तहरीम, वंशिका सक्सेना, नंदनी, भाषण में सक्षम पांडेय, सौम्या, तनु अग्निहोत्री, निबंध प्रतियोगिता में श्रुति राजपूत, निमिष कुमार मिश्र और आकांक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ईको क्लब प्रभारी पारुल जैन के नेतृत्व में छात्राओं ने पर्यावरण स्वच्छता पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। सांसद मुकेश राजपूत व जिला पंचायत अध्यक्ष आदि ने संबोधित किया। सांसद ने विद्यालय को वाटर कूलर देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन पूनम शुक्ला ने किया। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल, डॉ. संदीप चतुर्वेदी, अनिल सिंह, पंकज औदिच्य आदि मौजूद रहे।