फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   EO ask question for not compliting work of gaushala

कान्हा गोशाला का निर्माण पूरा न होने पर ईओ से स्पष्टीकरण मांगा

Fri, 17 Jul 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
EO ask question for not compliting work of gaushala
शमसाबाद में जिलाधिकारी ने गुरुवार को नगर पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धनराशि होने के बावजूद एक वर्ष में कान्हा गोशाला का निर्माण पूरा न होने पर ईओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने नगर पंचायत का निरीक्षण कर अभिलेख देखे। कान्हा गोशाला के निर्माण को एक वर्ष पूर्व धनराशि मिली थी। इसमें तीन बार टेंडर निरस्त हुए। वर्क आर्डर हो जाने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा आपत्ति लगाई गई। यह देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ईओ से स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही समय से गोशाला का निर्माण कार्य पूरा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

निर्माण में कोई व्यवधान आने पर अवगत कराने को कहा। स्टोर रूम की सफाई, नगर पंचायत बिल्डिंग की मरम्मत, सिटी पार्क का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टैक्स वसूली के सापेक्ष धन के मांगपत्र के संबंध में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाई और स्क्रीनिंग कर ऐसे कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी कस्बे में बनाए गए गार्डन पार्क का निरीक्षण करने निकले। कंटेनमेंट जोन से निकाले जाने की जानकारी पर डीएम ने थानाध्यक्ष जेएल सोनकर व ईओ पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि कंटेनमेंट जोन में प्रवेश पर पूरी तरह रोक होने के बावजूद इस रास्ते से क्यों लाए। वहीं गार्डन पार्क में लागत बोर्ड न लगा होने पर भी वह नाराज हुए। व्यवस्था में सुधार करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed