फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Enters the house

घर में घुसकर तमंचे के बल पर जेवर लूटे

Tue, 21 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 21 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में घुस कर महिला को तमंचा दिखा दबंग अपने साथी के साथ लाखों के जेवर लूट ले गया। बदमाश की बाइक बरामद होने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है।


शहर कोतवाली के मोहल्ला दिल्ली ख्यालीकूंचा निवासी दयाराम त्रिवेदी दिल्ली की एक कपड़ा कंपनी में काम करते हैं। दयाराम की बेटी उपसना होली के त्योहार पर मायके आई हुई थी। 15 मार्च को दयाराम काम से बाहर था। पत्नी मंदिर के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन


दोपहर के समय शहर के मोहल्ला नाला मछरठ्ठा निवासी दबंग युवक अपने साथी के साथ दयाराम के घर पर पहुंचा। वह साथी के साथ घर में घुस गया। उसने घर पर मौजूद उपसना को तमंचा लगा दिया और उसके जेवरों में मंगलसूत्र, झुमकी, जंजीर, अंगूठी लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर दबंग युवक बाइक छोड़ कर भाग गया। सूचना पर दयाराम जब लौट कर आया तो उसने बाइक को कब्जे में तिकोना चौकी प्रभारी के सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही दबंग के खिलाफ तहरीर दी। घटना में कार्रवाई न होने पर दबंग के हौसले बुलंद हो गए।


दबंग ने घटना में समझौता के लिए दबाव बनाने के साथ ही धमकी देने लगा। दबंग के उत्पीड़न से परेशान होकर मंगलवार को दयाराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।


 दयाराम ने बताया कि दबंग लाखों के जेवर तमंचे के बल पर लूट ले गया। वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है। उधर, शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया घटना की तहरीर मिल गई है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed