{"_id":"64d538f8fd63d62ee549ba7e856b1c04","slug":"entered-the-house-beaten-robbed-woman-coil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पीटा, महिला के कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर पीटा, महिला के कुंडल लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुकानदार से हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। हमले में दुकानदार घायल हो गया। बचाने पहुंची पत्नी और बेटे को भी पीट दिया। महिला ने कुंडल लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज की है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी भानुप्रकाश गुप्ता की घर के बाहर मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की रात भानुप्रकाश घर पर थे। इस बीच मोहल्ला बूरावाली गली निवासी गुल्लू, रवि भारद्वाज और सन्नी समेत कई लोग भानुप्रकाश के घर पर आए। हमलावर मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर भानुप्रकाश को गालीगलौज करने लगे।
भानुप्रकाश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। मारपीट होते देखकर भानुप्रकाश की पत्नी विद्या देवी और बेटा रतन कुमार बचाने के लिए आए तो इन पर भी हमला कर दिया गया। मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर भाग चुके थे।
विज्ञापन
पुलिस ने भानुप्रकाश का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। विद्या देवी ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके कुंडल लूट ले गए। पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह एक मुकदमे में गवाह है। आरोपी गवाही न देने का दबाव डाल रहे थे। इसी की रंजिश में वारदात अंजाम दी गई।