फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Entered the house beaten, robbed woman coil

घर में घुसकर पीटा, महिला के कुंडल लूटे

Sat, 13 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Entered the house beaten, robbed woman coil
फर्रुखाबाद। दुकानदार से हमलावरों ने घर में घुसकर  मारपीट कर दी। हमले में दुकानदार घायल  हो गया। बचाने पहुंची पत्नी और बेटे को भी पीट दिया। महिला ने कुंडल लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी भानुप्रकाश गुप्ता की घर के बाहर मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की रात भानुप्रकाश घर पर थे। इस बीच मोहल्ला बूरावाली गली निवासी गुल्लू, रवि भारद्वाज और सन्नी समेत कई लोग भानुप्रकाश के घर पर आए।  हमलावर मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर भानुप्रकाश को गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


भानुप्रकाश ने  इसका विरोध किया  तो आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। मारपीट होते देखकर भानुप्रकाश की पत्नी विद्या देवी और बेटा रतन कुमार बचाने के लिए आए तो इन पर भी हमला कर दिया गया।  मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भानुप्रकाश का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। विद्या देवी  ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके कुंडल लूट ले गए। पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह एक मुकदमे में गवाह है। आरोपी गवाही न देने का दबाव डाल रहे थे। इसी की रंजिश में वारदात अंजाम दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed