{"_id":"62f157e22b9f5056e142ffef","slug":"engineer-dies-in-accident-in-ghaziabad-farrukhabad-news-knp711948748","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में इंजीनियर की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में इंजीनियर की हादसे में मौत
विज्ञापन
आकाश चंदेल की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। गाजियाबाद में इंजीनियर की दुर्घटना में मौत होने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोरोना काल में उन्होंने अपने दोस्तों की मदद से क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन व दवाएं उपलब्ध कराई थीं। इससे लोग उनके नेक कामों को याद करते रहे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धना नगला निवासी किसान सत्येंद्र चंदेल परिवार सहित कस्बा के मोहल्ला अबंतीबाई नगर में रहते हैं। उनका पुत्र आकाश चंदेल (28) गाजियाबाद में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। सोमवार सुबह गाजियाबाद में ही आकाश की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आकाश माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सूचना मिलने पर परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। उसकी मां बीना चंदेल व बहन बेटू रो-रो कर बेहाल हो गईं। क्षेत्र के लोग भी आकाश की मौत से दुखी हैं।