फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Engineer Corona positive from Ahmedabad

अहमदाबाद से आया इंजीनियर कोरोना पाजिटिव

Sun, 10 May 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Engineer Corona positive from Ahmedabad
बेवर रोड पर बगिया मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गली को सील कराते सीओ सिटी व अन्य पु - फोटो : FARRUKHABAD
अहमदाबाद से आया इंजीनियर कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ग्रीन जोन में चल रहे फर्रुखाबाद को ऐसी नजर लगी कि दो दिन में दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। रविवार को आई नमूनों की जांच रिपोर्ट में अहमदाबाद से पांच दिन पूर्व आया फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर निवासी इंजीनियर कोरोना पॉजिटिव मिला। पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ ने मोहल्ले में माइक से एनाउंस कर तीन ओर से गली सील करा दी। इंजीनियर को एंबुलेंस से कन्नौज के मेडिकल कालेज भेज दिया गया।
फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर बेवर रोड बगिया निवासी युवक (29) अहमदाबाद की एक कंपनी में टेक्सटाइल इंजीनियर है। लॉकडाउन से कंपनी बंद है। वह तीन मई को ट्रेन से जौनपुर पहुंचा। वहां से फतेहगढ़ आ रही बस से जेएनवी रोड स्थित मूक बधिर विद्यालय में उतारा गया। बस से कायमगंज के चार युवक भी आए थे।
विज्ञापन

रात में पांचों युवक क्वारंटीन रहकर पांच मई को घर चले गए। आठ मई को युवक खुद मिशन अस्पताल स्थित क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर पहुंचा और कोरोना जांच का आग्रह किया। वहां डॉक्टर ने कहा कि जब कोई तकलीफ नहीं तो क्यों एक किट बर्बाद करोगे। युवक के ज्यादा कहने पर नमूना ले लिया गया। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ कार्यालय से युवक को फोन कर जांच रिपोर्ट की जानकारी देने के साथ घर में ही रहने को कहा गया। करीब 11.15 पुलिस के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने माइक से मोहल्ले में एनाउंस कर गली सील करा दी। इसी बीच पहुंची एंबुलेंस से युवक को कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया गया।
पांच मई से रविवार सुबह तक युवक घर में ही रहा। घर में उसके पिता, मां, बहन, पत्नी, 6 माह की बच्ची, चाचा-चाची व उनका बेटा व दादी रहती हैं। युवक ने बताया कि वह घर में रहकर सभी से दूरी बनाने का प्रयास करता रहा।

9 मई को वह मोहम्मदबाद क्षेत्र के गांव रूनी चुरसई स्थित अपने साले की दुकान पर भी गया था। दोपहर बाद युवक ने फोन पर बताया कि वह जनपद कन्नौज तिर्वा स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती है। उसे पेट दर्द व बुुखार की दवाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed