फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Encroachment removed with bulldozer, altercation with shopkeepers

Farrukhabad News: बुलडोजर से हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों से नोकझोंक

Mon, 12 May 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed with bulldozer, altercation with shopkeepers
ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन देते व्यापारी।
मोहम्मदाबाद। लंबे समय के बाद सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ दुकानदारों से नगर पंचायत के अफसरों की नोकझोंक भी हुई। हालांकि, पुलिस की मौजदूगी के चलते दुकानदारों की एक नहीं चली।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अखिलेश कुमार ने पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मुख्य चौराहे से हाईवे पर स्थित कोल्ड स्टोरेज तक नाले पर बनी दुकानों, तिरपाल और टिनशेड को हटाया गया।
विज्ञापन

पंचायत कर्मी बुलडोजर से दुकानों के आगे लगे तिरपाल को ट्रॉली में भरने लगे। इससे कई दुकानदारों की कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। ईओ और पुलिस की सख्ती के चलते दुकानदार कुछ नहीं कर सके। हाईवे की ओर से बनाए गए नाले पर अवैध रूप से लगी मीट की दुकानों को जल्द हटाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि दुकानें न हटाई तो चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अभियान संकिसा रोड पर शुरू कराया गया। इस पर दुकानदारों ने टिनशेड और तिरपाल हटा लिए। ईओ और नगर पंचायत के कर्मचारी जैसे ही आगे बढ़े तो इटावा-बरेली हाईवे पर दुकानदारों ने फिर से दुकानें लगा लीं। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण अभियान जारी रहेगा। दोबारा अगर फुटपाथ पर दुकानें, तिरपाल या टिनशेड लगे दिखे तो चालान किया जाएगा।

ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन देते व्यापारी।

ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन देते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed