फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Encroachment removed from roadways bus station

रोडवेज बस अड्डे से हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 26 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from roadways bus station
रोडवेज बस अड्डे के पास अतिक्रमण और डग्गामार वाहनों के खिलाफ शुक्रवार को
विज्ञापन
पुलिस ने अभियान चलाया।  यहां दो मैजिक व एक बस को भी सीज किया गया।

रोडवेज बस अड्डे के सामने डग्गामार वाहनों ने अड्डा बना लिया है। इससे रोडवेज को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगता है।  शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट महमूद आलम, एआरएम संजीव यादव, एआरटीओ देवमाणि भारती, शहर कोतवाल आरपी यादव, कादरीगेट चौकी प्रभारी कुलदीप दीक्षित फोर्स के साथ स्टैंड के पास पहुंचे। यहां से प्राइवेट बस को सीज कर दिया गया।

टाटा मैजिकों के दो चालक अपने वाहनों को छोड़ कर भाग गए।  पुलिस ने इन्हें भी सीज कर दिया। इसके साथ ही दो मैजिकों का चालान कर दिया गया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चालक अपने अपने वाहनों को लेकर भाग गए। इसके साथ ही शमसाबाद बस अड्डे पर खड़े होने वाले वाहन भी वहां से हटा लिए गए। टीम ने दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानों का अतिक्रमण हटा लेने के निर्देश दिए।

टीम ने लालगेट तक पहले एक ओर के दुकानदारों को हड़काया। इसके बाद दूसरी लाइन पर खाने का होटल किए दुकानदार को वहां से अतिक्रमण को हटा लेने के निर्देश दिए गए। ठेली लगाने वालों लोगों को वहां से हटाकर  भगा दिया। रोडवेज बस अड्डा के पास बने होटल मालिक को भी अति अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों के साथ ही वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed