फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Encroachment of two showrooms demolished, boundary wall demolished

दो शोरूम का अतिक्रमण ध्वस्त, बाउंड्रीवाल गिराई

Mon, 25 Apr 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Encroachment of two showrooms demolished, boundary wall demolished
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला रामबाग में दो शोरूम का अतिक्रमण प्रशासन ने ढहा दिया। शोरूम मालिकों ने काफी विवाद किया। दो युवकों ने सीओ सिटी के सामने जान देने की धमकी दी, तो उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। सिटी मजिस्ट्रेट की सख्ती देख महिलाओं का गिड़गिड़ाना भी बेकार हो गया। शोरूम के बाहर की सीढ़ियां और मकान की चहारदीवारी गिरा दी गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्ग पर रामबाग में अतिक्रमण हटाया गया। पालिका के दो बुलडोजर सोमवार सुबह आठ बजे पहुंचे और पंजाब इलेक्ट्रानिक्स के बाहर शटर से मिलाकर करीब सात फीट का अतिक्रमण ढहा दिया। इसके बाद मकान की बाउंड्रीवाल में जब पालिका कर्मियों ने फीता डाला, तो सरदार रनवीर का पुत्र रंजीत गुस्सा गया। उसने पालिका कर्मियों से फीता छीनकर फेंक दिया और गेट बंद कर बाहर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, तो वह शव उठाने के बाद ही बाउंड्रीवाल तोड़ने की बात कहने लगा। सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचीं तो सरदार रनवीर और उनके भाई विवाद करने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त लहजे में रंजीत को पकड़कर ले जाने की बात कही। इस पर पुलिस ने रंजीत को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। कुछ ही देर बाद सरदार बाग शोरूम के मालिक सरदार गुरवीर और उनका पुत्र हरमन सीओ से बात करने पहुंचे। गुरवीर के जाने के बाद हरमन ने सीओ से कुछ कह दिया, तो उसे भी जबरन कोतवाली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट की सख्ती देख महिलाएं गिड़गिड़ाने लगीं। महिलाएं कई बार कहने पर जब नहीं मानीं, तो महिला सिपाहियों से बुजुर्ग महिला को कोतवाली ले जाने के आदेश दे दिए। सिटी मजिस्ट्रेट की सख्ती देख सभी पीछे हट गए। इसके बाद बुलडोजर ने पूरा अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। इस दौरान काफी देर तक जाम लगा रहा।
खाली करनी होगी सरकारी जमीन
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने कहा कि सरकारी जमीन को हर हाल में खाली करना ही होगा। अब राजस्व की टीम के साथ नाप करवाकर अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। क्रिश्चियन मैदान के बाहर की दुकानों का काफी हिस्सा सरकारी जमीन में आ रहा है। उन्हें भी खाली करने की हिदायत दे दी है।
मिशन अस्पताल के सामने हटने लगे खोखे
मिशन अस्पताल के सामने करीब 50 खोखे व टट्टर लगे हैं। मंगलवार को अभियान यहीं चलना है लिहाजा खोखा मालिक ट्रैक्टर-ट्रालियों से सामान भरते रहे।
--
...तो गिर जाएंगी आधी इमारतें
अतिक्रमण हटने के बाद सीओ सिटी ने मिशन स्कूल के गेट पर खोदाई करवाई। यहां करीब चार फीट नीचे एक बड़ा नाला दिखाई दिया। यदि इस नाले की सीध में अतिक्रमण हटाया जाए, तो पेट्रोल पंप तक सभी भवन आधे से अधिक गिर जाएंगे।
मोहम्मदाबाद व शमसाबाद में भी गरजा बुलडोजर
मोहम्मदाबाद/शमसाबाद। सड़कों पर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने मोहम्मदाबाद और शमसाबाद में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मामूली विरोध के बीच फुटपाथ और नाली से अवैध कब्जे तोड़ दिए गए।
मोहम्मदाबाद में अभियान मंडी चौराहे से शुरू होकर ताजपुर रोड होते हुए मुख्य चौराहे तक चला। सड़क किनारे खोखे पलट दिए गए। नालों पर बनी पटियां, टिनशेड भी गिरा दिए गए। कृष्णा एग्रीकल्चर का छज्जा तोड़ दिया गया। कैथन नगला में सुनील दुबे की दुकान के आगे फुटपाथ तोड़ने पर एसडीएम सुनील कुमार पर पक्षपात का आरोप लगाया। किलमापुर के ज्ञान चंदेल ने टिनशेड हटाने की मोहलत मांगी, मगर एसडीएम ने स़े तुड़वा दिया। इस पर मामूली विवाद भी हुआ।
श्याम सुंदर गुप्ता की दूसरी मंजिल पर जाने के लिए जीना 24 घंटे की मोहलत देकर छोड़ दिया। दोपहर करीब दो बजे अभियान बंद कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने कई बार लाठी पटककर कर लोगों को दूर किया। इस मौके पर ईओ मुन्नालाल पासी, लेखपाल संजय प्रताप सिंह, कोतवाल दिलीप कुमार बिंद आदि थे। ईओ ने बताया कि मंगलवार को रोहिला चौराहे पर अतिक्रमण हटेगा।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत ने थाना चौराहे से नाली पर हुए कब्जे तोड़ने काम शुरू किया गया। मुख्य मार्ग होते हुए बाजार कलां नाली पर बनीं पटियां तोड़ दी गईं। टिनशेड भी हटाए गए। दुकानदार जेसीबी पहुंचने से पहले ही अतिक्रमण हटाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed