फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Encroachment in the name of religious places, demand for action

Farrukhabad News: धार्मिक स्थलों के नाम पर हो रहा अतिक्रमण, कार्रवाई की मांग

Tue, 04 Apr 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 04 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in the name of religious places, demand for action
फर्रुखाबाद। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर धार्मिक स्थलों के नाम पर हो रहे अतिक्रमण को रुकवाने की मांग की। उन्होंने गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा की हकीकत बताई।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, जिला प्रमुख गोरक्षा नूतन चतुर्वेदी, संगठन मंत्री शुभम सर्वेश्वर व जिला मंत्री सुशील चौहान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से मुलाकात की। डीएम से शिकायत की कि एक समुदाय के लोग धार्मिक स्थल के नाम पर अतिक्रमण कर रहे हैं। कायमगंज क्षेत्र में सिवारा और सिवारा रोड पर अवैध निर्माण कराया गया है। इसे ध्वस्त कराया जाए। प्राचीन मंदिरों के पास भी अवैध कब्जे किये जा रहे हैं। शासनादेश के खिलाफ धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बज रहे हैं। जो न्यायालय के आदेशों का भी उल्लंघन है। उन्होंने मोहम्मदाबाद के गांव सकवाई स्थित कान्हा गोशाला में गोवंश की दुर्दशा का भी मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी को मृत गोवंश के वीभत्स फोटो भी दिखाए। कहा कि मृत गायों का अंतिम संस्कार तक नहीं किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने भावनाओं को आहत करने वाली शिकायतों का निस्तारण न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed