{"_id":"5ff850ce8ebc3e30b80b3110","slug":"encroachment-clears-from-jcb-lalgate-to-badarpur-farrukhabad-news-knp6046244151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगेट से बढ़पुर तक अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगेट से बढ़पुर तक अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
विज्ञापन
गरजी जेसीबी, लालगेट से बढ़पुर तक अतिक्रमण साफ
फर्रुखाबाद। लालगेट से बढ़पुर तक शुक्रवार को नालियों के ऊपर के अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। तोड़फोड़ के भय से सुबह से ही लोग खुद ही टिनशेड, नाली के ऊपर से जालियां हटाते रहेे। मिशन अस्पताल के बाहर रखे लोहे के स्थायी खोखे क्रेन मंगवाकर हटवाए गए। प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, ईओ रविंद्र कुमार, कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय और राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में लालगेट से दोपहर 12 बजे अभियान शुरू किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरी टीम से नाली के ऊपर फोल्ड होने वाली जाली को नहीं तोड़ने की बात कही।
कहा कि 12 फीट ऊंचाई तक का अतिक्रमण हटाया जाए। इसके अलावा पटिया को भी नहीं छोड़ा जाए। इसके बाद दो जेसीबी से लालगेट से बढ़पुर मंदिर तक उत्तर दिशा का अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानदार तमाशबीन बने रहे। तमाम दुकानदारों ने अपने आप ही अतिक्रमण हटा लिया था।
विज्ञापन
सिंडीकेट बैंक प्रबंधक को दी हिदायत
रामलीला गड्ढा के पास सिंडीकेट बैंक के बाहर फुटपाथ पर जेनरेटर लगा है। ईओ और राजस्व कर्मियों ने बैंक प्रबंधक को बुलाकर उन्हें इसे तुरंत हटवाने को कहा। प्रबंधक ने अधिकारियों को शीघ्र ही हटवा देने का आश्वासन दिया। दो दिन की मोहलत देने के बाद अधिकारी वहां से आगे बढ़ गए।
लालगेट पर एक घंटे लगा जाम
लालगेट पर जिस वक्त दो जेसीबी अतिक्रमण ढहा रहीं थीं, उस वक्त बरेली की ओर से कई बसें आ गईं। यही नहीं पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की भीड़ के चलते आधा रोड भरा था। इसलिए जाम लग गया। आवागमन करीब एक घंटे में सामान्य किया जा सका।
कहीं छोड़ा तो कहीं तोड़ा
रोडवेज बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप किनारे नाली को नहीं खोला गया। यही नहीं सिंडीकेट बैंक के पास एक शोरूम के सामने भी नाली नहीं खोली गई जबकि पास में ही मंदिर की जमीन में बनी दुकान के आगे पड़ी पटिया तोड़ दी गई। ऐसा ही कई अन्य स्थानों पर भी किया गया।
अब सोमवार से हटेगा अतिक्रमण
अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया, अब सोमवार से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होगा। शनिवार को थानों में समाधान दिवस में पुलिस व्यस्त रहेगी। रविवार को अवकाश होगा। इसलिए दो दिन में लोग अपना अतिक्रमण खुद उठा लें, अन्यथा पालिका हटाएगी।