{"_id":"63f90774c6218833e70faa54","slug":"employees-are-not-improving-the-process-of-coming-late-continues-farrukhabad-news-c-12-1-95398-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नहीं सुधर रहे कर्मचारी, देर से आने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नहीं सुधर रहे कर्मचारी, देर से आने का सिलसिला जारी
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी को कर्मचारी अनुपस्थित मिले। बीडीओ ने आठ कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी गगनदीप शुक्रवार सुबह 10:40 बजे ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) गौरव दिवाकर, कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक कुमार, राहुल चंदेल, टीए मनोज सिंह, विनय कुमार, दिनेश कुमार, योगेंद्र सिंह व इंदलबाबू अनुपस्थित मिले।
बीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कनिष्ठ सहायक सुरेश कुमार को अनुपस्थित लोगों का एक-एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नौ कर्मचारी नदारद मिले थे। एक कर्मचारी थोड़ी देर में आ गया। सभी को चेतावनी दी गई है कि शासन के आदेश का पालन करते हुए समय से ड्यूटी करें। समय से कार्यालय न आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।