फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Emphasis on the essentiality of Hindi in poetry seminars and competitions

काव्य गोष्ठी व प्रतियोगिताओं में हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर

Wed, 14 Sep 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the essentiality of Hindi in poetry seminars and competitions
फर्रुखाबाद। हिंदी दिवस जिले में शैक्षिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। काव्य गोष्ठी और प्रतियोगिताएं कराई गईं। हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद पांचाल शाखा के संस्कृति सप्ताह के तहत हिंदी दिवस पर बुधवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सेनापति में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें तनु अग्निहोत्री ने प्रथम, प्रतिज्ञा अग्निहोत्री ने द्वितीय और अन्वेषिका चतुर्वेदी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कन्हैया लाल जैन, शिवम गुप्ता, प्रधानाचार्य रागिनी मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में काव्य उत्सव व विचार गोष्ठी हुई। डॉ. रजनी सरीन, प्रधान सुरजीत कटियार व प्राचार्य शालिनी सिंह ने शुभारंभ किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

रामधनी निर्मल, महेश पाल सिंह उपकारी, उपकार मणि उपकार, विभोर सोमवंशी उर्फ विभु, विशाल श्रीवास्तव आदि ने कविता पाठ के माध्यम से हिंदी के महत्व को बताया। आयोजक संस्थापक सेवा पांचाल नगरी राहुल वर्मा ने सभी को सम्मानित किया। प्रो. शिल्पी सिंह, प्रो. अनुपम अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी इंटरनेशनल स्कूल में उपनिदेशक अंजू राजे ने हिंदी का महत्व बताया। हिंदी स्लोगन, निबंध, प्रश्नोत्तरी, सलाद बनाओ प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद चंद्र शर्मा, श्रवण कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज से रैली निकाली गई। लेफ्टिनेंट दीपावली कुमार ने हिंदी के महत्व को बताया। सुनीता दुबे, पुरुषोत्तम शुक्ला मौजूद रहे।
निर्बल इंडियन शेेषित हमारा आमदल ने भी पार्टी कार्यालय पर हिंदी दिवस मनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो-28
हिंदी में काम करने के लिए भरवाएं संकल्प-पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। दीवानी न्यायालय फतेहगढ़ के सभागार में बुधवार को जिला जज अश्वनी कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हिंदी गोष्ठी हुई। जिला जज ने हिंदी का विकास होना अनिवार्य बताया। गोष्ठी में उपस्थित कर्मचारी, वकील व वादकारियों को हिंदी में काम करने के लिए संकल्प पत्र भरवाया गया। प्रधान न्यायाधीश आलोक कुमार पारासर, एडीजे प्रथम विष्णु चंद्र वैश्य, नरेंद्र प्रकाश, सुमित प्रेमी समेत आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव शिवम कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed