फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Embezzlement of Rs 34.20 lakh in purchase of 36 e-rickshaws in 27 panchayats

Farrukhabad News: 27 पंचायतों में 36 ई-रिक्शों की खरीद में 34.20 लाख का गबन

Thu, 19 Oct 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 34.20 lakh in purchase of 36 e-rickshaws in 27 panchayats
फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत जनपद की 27 ग्राम पंचायतों में कूड़ा उठाने के लिए 36 ई-रिक्शे खरीदे गए। मनमानी खरीद के चलते 34.20 लाख का गबन कर लिया गया। जैम पोर्टल पर इसकी कीमत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने प्रधान व सचिव से वसूली करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सरकार गांवों में स्वच्छता पर काफी धन खर्च कर रही है। गांवों में कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा खरीदने के आदेश थे। प्रधान व सचिवों ने शासनादेश को दरकिनार कर जैम पोर्टल से ई-रिक्शा नहीं खरीदे। टेंडर व कोटेशन के माध्यम से खरीद कर एक ई-रिक्शा पर 65 हजार से लेकर एक लाख पांच हजार रुपये तक अधिक भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

इसमें ब्लॉक नवाबगंज की ग्राम पंचायत कुरार, पिलखना में एक-एक, बढ़पुर की ग्राम पंचायत कुटरा, ढिलावल, याकूतगंज, पपियापुर में दो-दो ई-रिक्शे खरीदे गए। शमसाबाद की ग्राम पंचायत कुआंखेड़ा वजीर आलम में दो, चिलसरा में एक, कमालगंज की ग्राम पंचायत भड़ौसा, जरारी, राजेपुर सरायमेदा में एक-एक ई-रिक्शा खरीदा गया। पतौंजा में दो, रामपुर मांझगांव में तीन, राजेपुर की ग्राम पंचायत अमृतपुर में एक व पिथनापुर में दो, कायमगंज की ग्राम पंचायत चिलौली, मऊरशीदाबाद, अताईपुर जदीद, बहवलपुर, नरैनामऊ, रायपुर खास, कटिया में एक-एक व मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत सिरौली, नीबकरोरी, पखना, बराकेशव, पिपरगांव में एक-एक ई-रिक्शा खरीदे गए। खरीदारी टेंडर व कोटेशन के माध्यम से महंगी दर पर खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैम पोर्टल व इंडिया मार्ट वेबसाइट पर ई-रिक्शा के रेट में काफी अंतर था। इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार ने प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने प्रधानों व सचिवों को वसूली नोटिस जारी किए। दोनों को आधी-आधी बराबर धनराशि 15 दिन में स्वच्छ भारत मिशन के खाते में जमा न करने पर राजस्व की तरह वसूली करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed