{"_id":"64160940795e520b4c037404","slug":"electricity-system-collapsed-on-the-third-day-people-yearn-for-water-too-farrukhabad-news-c-12-1-130635-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीसरे दिन ध्वस्त हो गई बिजली व्यबस्था, पानी को भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीसरे दिन ध्वस्त हो गई बिजली व्यबस्था, पानी को भी तरसे लोग
Sun, 19 Mar 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। मांगों को लेकर बिजली के अधिकारियों व कर्मचारियों के चल कार्य बहिष्कार के चलते तीसरे दिन बिजली व्यबस्था धड़ाम हो गई है। नगर से लेकर 110 गांव की बिजली गुल हो गई है।
विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी की दिक्कत हो गई। शनिवार सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर नगर का फस्ट फीडर बंद हो गया। इसके बाद 8 बजकर 30 मिनट पर दूसरा फीडर बंद हुआ। नगर को आपूर्ति देने वाले दोनों फीडर बंद होने से सुबह लोगों को पानी तक नसीब नहीं हुआ। कंपिल व भटासा फीडर पहले से बंद चल रहे थे। रात 3 बजकर 30 मिनट पर पितौरा फीडर भी फाल्ट में आ गया। तीनों फीडरों के 110 गांव की बिजली गुल हो गई है।रुटौल बिजली घर में शांति व्यबस्था बनाये रखने के लिए पुलिस व राजस्व कर्मी ड्यूटी पर लगे हैं। कुछ उपभोक्ता बिजली घर पहुंचे लेकिन उन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर वापस भेज दिया। प्रशासन का दावा तो है बिजली पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी लेकिन प्रशासन कोई भी व्यबस्था संभालने में नाकाम साबित हो रहा है।