{"_id":"662ff31daff74ee0e10ea764","slug":"electricity-supply-to-230-villages-lost-for-five-hours-due-to-wire-breakage-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-110890-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तार टूटने से पांच घंटे गुल रही 230 गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तार टूटने से पांच घंटे गुल रही 230 गांवों की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
नवाबगंज। नीबकरोरी रेलवे अंडरपास के पास 33 हजार लाइन का तार टूटने से 33/11 नवाबगंज उपकेंद्र के नवाबगंज और हजियांपुर फीडर बंद हो गए। पांच घंटे की मशक्कत के बाद लाइन सही कर शमा करीब 5:40 बजे आपूर्ति शुरू की जा सकी।
नवाबगंज उपकेंद्र से हजियांपुर और नवाबगंज फीडर चलते हैं। इन दोनों फीडरों से लगभग 230 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार दोपहर करीब 12:55 बजे नवाबगंज और हजियांपुर फीडर बंद हो गए। जानकारी मिलने पर एसडीओ मनीष वर्मा व अवर अभियंता अनिल गौतम ने पेट्रोलिंग शुरू कराई।
नीबकरोरी अंडरपास के पास 33 हजार लाइन का तार टूटा मिला। नवाबगंज के नोडल अधिकारी अवध प्रताप सिंह ने शटडाउन लेकर लाइन पर काम शुरू कराया। इसके चलते नवाबगंज और हजियांपुर फीडर बंद कर दिए गए। सायं करीब 5:45 बजे लाइन ठीक कर दोनों फीडरों से आपूर्ति चालू की जा सकी। अवर अभियंता अनिल गौतम ने बताया कि 33 हजार लाइन टूटने से नवाबगंज और हजियांपुर फीडरों को बंद करना पड़ा था। (संवाद)