फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity supply stalled for 10 hours due to line breakage twice.

Farrukhabad News: दो बार लाइन टूटने से 10 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Tue, 28 May 2024 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for 10 hours due to line breakage twice.
कमालगंज। 33 हजार केवीए की लाइन टूट जाने से 10 घंटे विद्युत उपकेंद्र ठप रहा। ऐसे में उपकेंद्र से जुड़े 7 फीडर बंद रहे। भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोग तिलमिला उठे।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 8:10 बजे कोऑपरेटिव बैंक के पास पोल पर बंच केबल में आग लग गई। इसकी सूचना कर्मचारियों को मिली। उन्होंने आपूर्ति बंद कराकर ठीक करने का काम शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे बाद करीब 9:40 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन


इसके बाद करीब 10:30 बजे विद्युत उपकेंद्र में केबल बक्सा के पास 33 हजार केवीए की लाइन के तार अचानक टूट गए। तार टूटने से विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे कस्बा सहित सात फीडर बंद हो गए। लाइन टूटने की जानकारी होते ही अवर अभियंता मासूम अली ने लाइनमैन से मरम्मत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में बिजली चली जाने नगरवासियों के अलावा ग्रामीण भी बेहाल हो गए। लोग घरों के बाहर व छतों पर टहलते रहे। व्हाट्सएप ग्रुप पर बिजली के बारे में जानकारी लेते रहे। करीब ढाई घंटे कार्य के बाद रात एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

सोमवार भोर करीब चार बजे कस्बे के निकटवर्ती गांव महरुपुर रावी में विनोद गिहार के घर के निकट लगे पोल से गुजरी 33 हजार केवीए की लाइन का एक तार टूट गया। लोगों के तार टूट जाने की सूचना पर कर्मचारी ने आपूर्ति बंद कर दी। इससे एक बार फिर उपकेंद्र ठप हो गया। एक घंटे बाद लाइनमैन असलम, अतुल, बब्लू, श्रीकृष्ण, सुभाष आदि ने मौके पर पहुंचकर तार जोड़ने का कार्य शुरू किया। छह घंटे मरम्मत कार्य करने के बाद करीब 10 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की गई। इसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या आती रही।






33 हजार केवीए के तार गिरने से टेंपो के पहिये में लगी आग
कमालगंज। थाना क्षेत्र के महरुपुर रावी गांव में सोमवार सुबह करीब 4 बजे विनोद गिहार के घर के पास स्थित पोल से 33 हजार केवीए की लाइन टूट गई। पास में खाली पड़े प्लाट में खड़े टेंपो के पहिये पर जा गिरी। अचानक पहिये में आग लग गई। शोरगुल सुनकर पहुंचे टेंपो मालिक राजकुमार ने पड़ोसियों की मदद से बिजली घर सूचना पहुंचाई। आपूर्ति बंद होने के बाद टेंपो को हटाकर पानी डालकर आग बुझाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed