फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity of three localities went off even after three days

तीन मोहल्लों की बिजली चालू न कर सका विभाग

Fri, 04 Jun 2021 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Electricity of three localities went off even after three days
तीन मोहल्लों की बिजली तीन दिन बाद भी गुल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों द्वारा लाइन काट दिए जाने के तीन दिन बाद भी विभाग बिजली चालू नहीं कर सका है। तीन दिन बाद भी तीन मोहल्लों की बिजली गुल है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने शहर विधायक से गुहार लगाई है।
दो जून को मऊदरवाजा क्षेत्र के दीवान मुबारक उत्तर निवासी निगम शाक्य छत पर पानी डाल रहे थे। तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद लाइन हटाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने तार काट दिए थे। इससे छह मोहल्लों की बिजली गुल हो गई थी।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों ने गल्ला मंडी के पास रखे ट्रांसफार्मर से गल्ला मंडी, दीवान मुबारक, मऊदरवाजा की बिजली आपूर्ति चालू कर दी थी, मगर तीसरे दिन भी दीवान मुबारक उत्तर, बीबीगंज और ठाकुरद्वारा की बिजली चालू नहीं की जा सकी। भीषण गर्मी से पक्के मकानों में रह रहे लोगों की रात की नींद और दिन का चैन हराम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान लोगों ने शहर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को मामले की जानकारी दी। उन्होेंने शनिवार को मोहल्लों में घूमकर शिकायत का समाधान करने का आश्वासन दिया है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग मनमानी कर रहा है। छतों से निकल रही लाइन को किसी कीमत पर चालू नहीं होने देंगे।
‘मस्जिद के पास वाली गली से लाइन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। लाइन बनने के बाद सभी मोहल्लों में बिजली चालू कर दी जाएगी।’
-अमित शर्मा, जेई, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed