फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity of 15 mohallas remained closed throughout the day

बंच केबल में आग लगने से पांच सौ घरों की बिजली गुल

Sun, 06 Sep 2020 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 15 mohallas remained closed throughout the day
फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर मिन कंपाउंड के पास पेड़ कटने के बाद तार जोड़ते बिजली कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
दिनभर बंद रही 15 मोहल्लों की बिजली
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मिल्क डेयरी फीडर की 11 केवी को 33 केवी में बदलने और तारों के पास लगे यूकेलिप्टस को काटने के लिए 15 मोहल्लों की बिजली दिनभर बंद रखी गई। लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। गर्मी में लोग उमस और पसीने से बेहाल हो गए।
बेवर रोड स्थित फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के मिल्क डेयरी फीडर से शहर के 15 मोहल्लों को बिजली दी जाती है। शहर के मुख्य मार्ग किनारे से इसकी 11 केवी लाइन निकली है। इस लाइन के आसपास यूकेलिप्टस के पेड़ हैं। वन विभाग इन पेड़ों को कटवा रहा है। मिल्क डेयरी फीडर की 11 केवी लाइन को 33 केवी लाइन से बदला जा रहा है।
विज्ञापन

लाइन को डिवीजन कार्यालय में बने नए विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। फीडर को ट्रांसमिशन परिसर से चलने वाले मिलेट्री विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। रविवार को यूकेलिप्टस कटवाने के लिए फीडर की 11 केवी लाइन कुछ खंभों से हटा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे 15 मोहल्लों की बिजली सुबह आठ बजे से गुल हो गई। देर शाम तक काम चलने से लोगों को बिजली नहीं मिली। घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। लोगों गर्मी से बेहाल हो गए।
जेई संदीप कुमार ने बताया कि आवास विकास तिराहे से मिशन अस्पताल के पास 11 केवी लाइन के पास जो भी पेड़ हैं उनको वन विभाग कटवा रहा है। फीडर की 11 केवी लाइन को 33 केवी बनाने का काम चल रहा है। इससे बिजली बंद रखी गई।
बारिश में शहर के मोहल्लों की बिजली बंद
फर्रुखाबाद। रविवार दोपहर बारिश होने पर शहरी क्षेत्र के उपकेंद्रों के फीडरों से दी जाने वाली बिजली बंद कर दी गई। फतेहगढ़, लकूला, कुटरा, मिलेट्री उपकेंद्र के फीडर बंद कर दिए गए। इससे शहर के मोहल्लों की दिन में दो घंटे बिजली बंद रही। बारिश थमने के बाद फीडरों को चालू कर शहर के मोहल्लों को बिजली दी गई।
बंच केबल में आग लगने से पांच सौ घरों की बिजली गुल
नवाबगंज। बंच केबल रविवार सुबह आग लगने से पांच सौ घरों की बिजली गुल हो गई। केबल बदलने का काम पूरे दिन चला। पूरे दिन बिजली बंद रहने से कस्बे के लोग गर्मी से बेहाल रहे।
मंझना रोड पर चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इससे पांच सौ घरों को बिजली देने के लिए बंच केबल डाली गई है। रविवार सुबह करीब पांच बजे बंच केबल में आग लग गई। बंच केबल धू-धूकर जलने लगी।

गुजर रहे लोगों ने केबल जलती देेखी तो विद्युत उपकेंद्र को सूचना दी। एसएसओ ने बिजली बंद कर दी। दोपहर बाद केबल बदलने का शुरू हुआ काम देर शाम तक चला। जेई सुधीर कुमार ने बताया कि टेस्टिंग के बाद बिजली चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed