फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity is not available even for an hour continuously

कटौती और फाल्टों से गांवों की बिजली रहती गुल

Wed, 07 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity is not available even for an hour continuously
लगातार एक घंटे भी नहीं मिलती बिजली
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी में मांग बढ़ने के साथ ही 33केवी की विद्युत लाइनें भी ओवर लोड हो रहीं हैं। दिन में कई बार लाइनें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के उपकेंद्र ठप हो जाते हैं। बिजली गुल होने से लोग हाल बेहाल हैं। बिजली आने पर लोकल फाल्ट भी लोगों का चैन छीन लेते हैं। बुधवार को गंगापार व शमसाबाद क्षेत्र के गांवों में एक घंटा लगातार बिजली नहीं मिल रही है।
गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी है। इससे 33केवी लाइनें भी ओवर लोड हो गई हैं। इसके चलते कई बाद उन्हें बंद करना पड़ता है। गंगापार क्षेत्र के तीन सौ गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए चार विद्युत उपकेंद्र हैं। इनकी 33 केवी की एक लाइन है। दिन में कई बार ट्रिपिंग के चलते उपकेंद्र ठप होते हैं।
विज्ञापन

छह जुलाई को 33केवी लाइन सुबह 6.25 बजे से 7.25 बजे, 10.40 से 11.40 बजे तक, 1.45 से 3.15 बजे तक, 3.30 से 4.30 बजे तक, रात में 9 से 10.30 बजे तक बंद रही। इसके बाद बुधवार को सुबह 7.05 से 8 बजे तक, 11.02 से 11.07 बजे तक, 1.10 से 3 बजे तक, 4.10 से 4.25 बजे तक 33 केवी लाइन ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उपकेंद्रों से बिजली चालू की गई तो बार-बार फाल्ट होने से गांवों की बिजली गुल होती रही। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन मंगलवार सुबह 5 से 5.30 बजे तक, 8.18 से 9.22 बजे तक, 10.40 से 11.40 बजे तक, 1.45 से 3.17 बजे तक, 3.37 से 3.54 बजे तक, रात 9 से 10.15 बजे तक, 12.25 से 1.40 बजे तक व बुधवार सुबह 11 से 12.20 बजे तक और एक से तीन बजे तक बंद रही। इससे उपकेंद्र ठप होने से 180 गांवों के लोगों को बिजली नसीब नहीं हो सकी। इसके बाद जब आपूर्ति शुरू हुई तो लोकल फाल्ट से बिजली गायब होती रही।

‘विद्युत उपकेंद्रों की ट्रांसमिशन से कम कटौती की जाए। इसके लिए एक्सईएन ट्रांसमिशन को पत्र लिखा है। लोकल फाल्टों को काम करने के लिए काम कराया जा रहा है। समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी।’ राहुल बाबू कटियार, एक्सईएन ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed