{"_id":"68b885ea26a9d3885a08d3f4","slug":"electricity-in-70-villages-running-for-14-hours-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-129320-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 14 घंटे गुल रही 70 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 14 घंटे गुल रही 70 गांवों की बिजली
विज्ञापन
शमसाबाद। 33 केवी लाइन में फाल्ट होने के चलते 70 गांवों की बिजली रात भर गुल रही। बुधवार दोपहर बाद लाइन ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी गई। विद्युत उपकेंद्र हजियांपुर से 70 गांवों को आपूर्ति की जाती है।
मंगलवार रात करीब 11 बजे विद्युत उपकेंद्र हजियांपुर बंद हो गया। सूचना के बावजूद रात में कोई भी बिजली कर्मचारी नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह पेट्रोलिंग कराई गई तो गांव अमलैया व मुकेरी के पास 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से फाल्ट पाया गया। बिजली कर्मचारियों ने पेड़ की डालें काटकर 33 केवी लाइन ठीक की। दोपहर करीब एक बजे विद्युत उपकेंद्र हजियांपुर चालू कर दिया गया। जेई नईम अख्तर ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया था। लाइन ठीक करवा दी गई है। (संवाद)