फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity failure, jam, sloganeering in five localities for 24 hours

Farrukhabad News: पांच मोहल्लों में 24 घंटे से बिजली गुल, जाम, नारेबाजी

Sat, 15 Jul 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure, jam, sloganeering in five localities for 24 hours
फर्रुखाबाद। शहर के पांच मोहल्लों में 24 घंटे से बिजली गुल होने से परेशान लोगों ने जाम लगा दिया। बिजली विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया। जाम में फंसे लोगों को दूसरे मार्गों से निकाला गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बजरिया निहालचंद्र, सालिगराम, कुचिया, सुभाषनगर, बजरिया चौकी में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो लोगों में गुस्सा फैल गया। शाम करीब चार बजे मोहल्लों के राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, बंटी, जितेंद्र, अलीम, शहवाज, जीतू गुप्ता करीब 50 महिलाओं के साथ तिकोना-जसमई मार्ग पर जाम लगाकर बैठ गए। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव ने जनता को समर्थन दिया। वह भी धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही तिकोना चौकी पुलिस पहुंची। जाम लगाए लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी। परेशान लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के न आने तक जाम न खोलने की बात कही। बजरिया चौकी प्रभारी अवधेश अवस्थी ने करीब पांच बजे एसडीओ से बात कराई। प्रदर्शनकारियों ने आपूर्ति शुरू न होने तक स़डक खाली न करने की चेतावनी दी। साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने जाम खोल दिया। इसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर के फीडरों में पुरानी मशीनरी और केबल आए दिन दगा दे रहे हैं। आरएमआर फीडर में बंच केबल फुंकने और सिटी फीडर में बैकिंग सर्किट ब्रेकर (बीसीबी) खराब होने से फीडर पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं। करीब 15 दिन से बिजली आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। यही वजह है कि लोगों को पेयजल से भी जूझना प़ड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएमआर फीडर की गुरुवार को बंच केबल फुंक गया था। इस वजह से बजरिया क्षेत्र के करीब सात मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी तरह शहर फीडर की बीसीबी भी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रही है। इसी खराबी के चलते बीबीगंज, रकाबगंज खुर्द, टाउनहाल कांशीराम कालोनी, हैवतपुर गढि़या कांशीराम कालोनी समेत सात मोहल्लों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। बिजली न होने से लोगों को अंधेरे में समय गुजारना पड़ा। यही नहीं जलापूर्ति भी नहीं हो सकी है। अधिशासी अधिकारी नगरीय ब्रजभान सिंह ने बताया कि चार बजे आरएमआर फीडर की टेस्टिंग की गई। कुछ देर फिर मरम्मत के बाद उसे चालू कर दिया गया है। सिटी फीडर में बीसीबी इनकमिंग में दिक्कत बनी हुई है। इसे बदला जाना है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। यह परेशानी करीब 15 दिन से चली आ रही है। शीघ्र ही समस्या समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed