फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity cut off in 150 villages including Kampil since last 12 hours

Farrukhabad News: 12 घंटे से कंपिल समेत 150 गांवों की बिजली गुल

Wed, 03 Jul 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off in 150 villages including Kampil since last 12 hours
कंपिल। 33 केवी की बिजली लाइन में फाल्ट के चलते कंपिल उपकेंद्र से जुड़े कस्बे समेत करीब 150 गांवों की बिजली 12 घंटे से गुल है। अधिकारियों का कहना है कि फाल्ट दूर किया जा रहा है। देर शाम तक आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सात बजे 33 हजार केवीए लाइन में फाल्ट होने से कंपिल उपकेंद्र के सभी फीडर बंद हो गई। इससे लगभग 20 गांवों की आपूर्ति बाधित है। उपकेंद्र बंद होने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने लाइनमैनों को भेजकर फाल्ट को ढुंढवाया। गांव नरैनामऊ के पास 33 हजार केवीए की मुख्य लाइन जली मिली।
विज्ञापन

लाइनमैनों ने केबल बदलने का काम शुरू किया। शाम करीब साढ़े सात बजे तक काम चल रहा था। एसडीओ मोहम्मद शमीम ने बताया कि 33 हजार केवीए की जली लाइन को ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि नरैनामऊ के पास लाइन में मरम्मत कार्य चल रहा है। रात नौ बजे तक आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed