फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity cut for 13 hours due to cutting of 33 thousand lines of underground cable

Farrukhabad News: 33 हजार लाइन की अंडरग्राउंड केबल कटने से 13 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 18 May 2024 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut for 13 hours due to cutting of 33 thousand lines of underground cable
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे के निर्माण के दौरान पांचाल घाट चौराहे पर जेसीबी से अंडरग्राउंड केबल कट जाने से पांचाल घाट फीडर बंद हो गया। करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद केबल ठीक कर आपूर्ति चालू की जा सकी। पांचाल घाट फीडर से करीब आठ हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं। एसडीओ ने निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब तीन बजे पांचाल घाट चौराहा स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी प्रतिमा के पास जेसीबी से 33 हजार लाइन की अंडरग्राउंड केबल कट गई। इससे पांचाल घाट फीडर बंद हो गया। एसडीओ रवि पांडेय और जेई राघवराम पांडेय ने पेट्रोलिंग करवाई तो फाल्ट पकड़ में आया। रात में ही लाइनमैनों को लगाकर कार्य शुरू करा दिया गया। केबल ज्यादा कटे होने के चलते उसे ठीक करने में बिजली कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे केबल ठीक कर आपूर्ति चालू की गई। एसडीओ रवि पांडेय ने बताया कि जेसीबी से केबल कटने के चलते बिजली ठप हो गई थी। कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 33 हजार लाइन में फाल्ट आने से करीब आठ हजार कनेक्शनधारियों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



भीषण गर्मी में बिलबिलाए लोग
पांचाल घाट पर 33 हजार केबल कटने से भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। रात भर बिजली न आने और अगले दिन शाम को आपूर्ति बहाल होने के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल की हुई। पांचाल घाट, सोता बहादुरपुर, चांदपुर आदि क्षेत्रों के लोगों ने जनरेटर मंगवाकर सबमसर्बिल चला पानी भरा। वहीं भीषण गर्मी में लोग घरों के बाहर बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed