फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity bill will be saved by installing solar roof top

Farrukhabad News: सोलर रूफ टॉप लगाने से बचेगा बिजली बिल

Mon, 30 Dec 2024 10:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 30 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill will be saved by installing solar roof top
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद में 75 फीसद अनुदान पर सोलर रूफ टॉप लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली बचत के साथ उपभोक्ताओं को बिल से काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

सीडीओ ने सोमवार को समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य देकर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जनपद में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 14000 परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। जनपद में अभी तक 652 घरों में सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं। योजना के तहत 45 हजार रुपये से लेकर एक लाख आठ हजार रुपये उपभोक्ता को सरकारी अनुदान दिया जा रहा है। एक किलो वाट के कनेक्शन पर करीब 20 हजार रुपये उपभोक्ता का खर्च और 45 हजार रुपये अनुदान है।
विज्ञापन

वहीं दो किलोवाट पर 30 हजार का खर्च और 90 हजार रुपये अनुदान दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी विभागों को लक्ष्य भी निर्धारित किया है। कहा कि योजना के तहत अभी अनुदान का लाभ मिल रहा है और बिजली बिल की भी बचत होगी। इससे सरकारी कर्मचारी भी इस योजना का लाभ लेकर प्रगति बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीडीओ एसके तिवारी, पीडी डीआरडीए कपिल कुमार, पीडी नेडा यशवंत सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरसी माथुर, बीएसए गौतम प्रसाद, अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह आदि रहे।

----------------

जिले में 580 सूर्य सखी होंगी चयनित
जनपद की 580 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए सूर्य सखी का चयन किया जाएगा। इसके लिए सीडीओ की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। पीडी नेडा सदस्य सचिव होंगे, जबकि डीडीओ, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ कमेटी के सदस्य बनाए गए। शासन से हाईस्कूल पास महिला को सूर्य सखी चयनित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed