फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Election of one head, 10 members and six BDCs on September 6

Farrukhabad News: एक प्रधान, 10 सदस्य व छह बीडीसी का चुनाव छह सितंबर को

Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Election of one head, 10 members and six BDCs on September 6
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में रिक्त चल रहे प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व बीडीसी पदों पर उपचुनाव की जिलाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए 22 अगस्त से नामांकन शुरू होने के साथ छह सितंबर को मतदान कराया जाएगा। शुक्रवार से ब्लाक कार्यालयों में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जनपद में कमालगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैगूपुर में प्रधान की मृत्यु होने से पद रिक्त है। अनुसूचित जाति के आरक्षित प्रधान पद चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा एक सदस्य के त्यागपत्र देने और नौ की मृत्यु हो जाने से ग्राम पंचायत सदस्य के 10 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

इसमें कमालगंज की ग्राम पंचायत नहरैया के वार्ड पांच, ब्लाक बढ़पुर की ग्राम पंचायत रेहा करनपुर के वार्ड तीन, रम्पुरा के वार्ड एक, धर्मपुर कटरी के वार्ड पांच, अजमतपुर के वार्ड दो, मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत बरखिरिया के वार्ड दो, राजेपुर की खंडौली के वार्ड पांच, भावन के वार्ड दो व ब्लाक शमसाबाद की ग्राम पंचायत बलीपुर भगवंत के 12 में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत के रिक्त पद
जिले में छह क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मृत्यु हो जाने के पद रिक्त हैं। ब्लाक कमालगंज में वार्ड 34 अनुसूचित जाति, वार्ड 52 अनारक्षित, वार्ड 139 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है जबकि ब्लाक नवाबगंज में वार्ड 14 महिला व ब्लाक मोहम्मदाबाद में वार्ड आठ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। क्षेत्र पंचायत के इन छह रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा।

सभी पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम
नामांकन - 22 अगस्त को सुबह 10 से चार बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच - 23 अगस्त को सुबह 10 से
नामांकन वापसी - 24 अगस्त को सुबह 10 से तीन बजे तक, इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटन
मतदान - छह सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक
मतगणना - आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed