फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   election

मतदान की तैयारी में जुटे अफसर, सौंपी जिम्मेदारी

Sun, 25 Apr 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
election
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। मतदान ड्यूटी वितरण से लेकर पोलिंग पार्टी रवानगी व स्ट्रांग रूम में मतपेटिका रखवाने के लिए अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में पंचायत चुनाव के लिए 29 अप्रैल को मतदान है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मतदान संबंधी कार्यों के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली को सभी स्थलों पर पोलिंग पार्टियों को टेबल वार ड्यूटी आदेश 26 अप्रैल को प्राप्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। एएसपी अधिग्रहीत वाहनों को ब्लाकवार चयनित स्थलों पर खड़े कराने के साथ पोलिंग पार्टियों के रवाना होने व वोटिंग के बाद मत पेटिकाओं को रखवाने तक सुरक्षा, यातायात व अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभी एसडीएम व बीडीओ अपने क्षेत्र में स्ट्रांगरूम स्थल की व्यवस्था देखने के साथ फर्श पर पेंट से बूथ का विवरण अंकित कराने, पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराने, मतदान के बाद टेबलवार विवरण दर्ज करेंगे। नगर मजिस्ट्रेट, एआरटीओ व डीएसओ वाहनों के लिए डीजल/पेट्रोल, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था संभालेंगे। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता को मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखवाने के लिए व बेरीकेडिंग कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीएमओ को पोलिंग पार्टियां रवानगी व वापसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीपीआरओ को सफाई व्यवस्था, मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सभी सातों स्थलों पर कर्मचारियों सहित फायर ब्रिगेड की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी है। बीडीओ व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, जबकि एसडीएम को मतगणना स्थल पर फ्लैक्स लगवाने और इंटरनेट व फोन व्यवस्था कराने की जिम्मेेदारी 26 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ब्लाक वार पोलिंग पार्टियों को रवाना करने और मतगणना के लिए कालेज भवन अधिग्रहीत किए हैं। ब्लाक बढ़पुर में क्रिश्चियन इंटर कालेज, कमालगंज में आरआरपी डिग्री कालेज, मोहम्मदाबाद में मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज, कायमगंज में आदर्श इंटर कालेज पितौरा, शमसाबाद में चुन्नी देवी राजनारायण मेमोरियल महाविद्यालय, नवाबगंज में बाबू सिंह पीजी कालेज व राजेपुर में रामनिवास महाविद्यालय चित्रकूट गांधी निर्धारित है। इन्हीं स्थलों से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। वहीं मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा कराने के साथ दो मई से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed