फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Election Commission does not listen even after giving complaint and evidence: Naresh Uttam

शिकायत और साक्ष्य देने के बाद भी नहीं सुनता चुनाव आयोग: नरेश उत्तम

Wed, 05 Mar 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Election Commission does not listen even after giving complaint and evidence: Naresh Uttam
फर्रुखाबाद। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा चुनावों में बेइमानी कर रही है। चुनाव में पारदर्शिता का अभाव है। शिकायत करने के बाद भी चुनाव आयोग में कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्टी समर्थकों को वोट डालने से रोका गया। कइयों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल जिले में पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों के साथ समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आवास विकास कालोनी में सौरभ कटियार के आवास पर वह पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद पहली बार जिले में आए हैं। बताया गया कि सपा प्रत्याशी रहे डा. नवल किशोर शाक्य चुनाव जीत गए थे। आरोप लगाया कि यह पूरा देश और प्रदेश जानता है कि सपा के प्रत्याशी को प्रशासन ने चुनाव हराया है।
विज्ञापन

कहा कि दोहरे चरित्र वाली भारतीय जनता पार्टी कहती कुछ है और करती कुछ है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह बात तो वर्ष 2022 में ही कह दी थी कि भाजपा बेइमानी से चुनाव जीतती है। चुनाव आयोग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे कई मतदाताओं को मतदान करने से वंचित रखा गया। कई के मतदाता सूची से नाम हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत साक्ष्य के साथ चुनाव आयोग से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का जहानगंज के बहोरिकपुर मोड परसपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सिरौली पहुंचने पर युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र यादव समर्थकों के साथ स्वागत किया। फैजबाग पहुंचने पर सांसद ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, डा. नवल किशोर शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, नदीम फारुकी, महानगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा, इलियास मंसूरी, सर्वेश अंबेडकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed