{"_id":"5f3581e78ebc3e620434b42b","slug":"electicity-farrukhabad-news-knp576754727","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में फुंके उपकरण, शहर व गांव की बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में फुंके उपकरण, शहर व गांव की बिजली रही गुल
विज्ञापन
बेवर रोड स्थित भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र की छत बारिश से टपकने के कारण मशीनों को बचाने के लिए तानी ?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बारिश में उपकरण फुंकने से शहरी व ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल हो गई। जसमई विद्युत उपकेंद्र का 33केवी केबल बाक्स जल गया, अन्य उपकेंद्रों की 11केवी लाइन के इंसुलेटर खराब हो गए। शहरी क्षेत्र में खराब हुए उपकरणों को बदलकर बिजली चालू कर दी गई। गंगापार क्षेत्र के गांवों की बिजली देर रात तक चालू नहीं हो सकी। इससे तीन सौ गांवों के लोगों को दिक्कत उठान पड़ी।
बुधवार रात हुई बारिश से जसमई विद्युत उपकेंद्र की 33केवी लाइन का केबल बॉक्स जल गया। इससे शहर के 15 मोहल्ले और 25 गांव की बिजली बंद हो गई। बारिश बंद होने पर केबल बाक्स को ठीक कराया गया। 14 घंटे बाद बिजली चालू हुई। बारिश के दौरान फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र रात तीन बजे से सुबह आठ बजे तक बंद रहा। लकूला विद्युत उपकेंद्र, कुटरा विद्युत उपकेंद्र और ठंडी सड़क विद्युत उपकेंद्र बारिश के दौरान पांच घंटे बंद रहे।
इससे शहरी क्षेत्र के मोहल्लों की बिजली गुल रही। शमसाबाद क्षेत्र का हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र बारिश के दौरान सुबह पांच घंटे बंद रहा। इससे 90 गांवों की बिजली बंद रही। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से 150 गांव को दिन में 12 घंटे में ढाई घंटा बिजली मिली। मोहम्मदाबाद, जहानगंज, कमालगंज, कायमगंज व अन्य विद्युत उपकेंद्र भी बारिश के दौरान तीन से चार घंटे बंद रहे।
विज्ञापन
गंगापार क्षेत्र के राजेपुर, अमृतपुर, तहसील व सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में सुबह पांच बजे फाल्ट आ गया। इससे चारों उपकेंद्र बंद हो गए। शाम तक फाल्ट न मिलने से ठीक नहीं हो सके। इससे तीन सौ गांवों की बिजली सुबह पांच बजे से देर शाम तक गुल रही।