फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elders committee asked for the workload from the president and secretary

एल्डर्स कमेटी ने अध्यक्ष व सचिव से मांगा कार्यभार

Tue, 07 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Elders committee asked for the workload from the president and secretary
फर्रुखाबाद। बार कौंसिल अध्यक्ष के आदेश पर गठित एल्डर्स कमेटी ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव से कार्यभार सौंपने को कहा है, जिससे बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जा सके।
विज्ञापन

बार कौंसिल अध्यक्ष के आदेश पर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिए गठित एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव व पूर्व चुनाव अधिकारी को सोमवार को पत्र दिया है। इसमें कहा कि बार कौंसिल अध्यक्ष के आदेश पर 25 मई को एल्डर्स कमेटी का गठन हो चुका है।
विज्ञापन

लिखित और मौखिक रूप से सूचित करने पर अभी तक एल्डर्स कमेटी को बार एसोसिएशन का कार्यभार नहीं सौंपा गया है। अभी तक पदों से न तो त्यागपत्र दिया गया और न कमेटी भंग की गई। इससे बार कौंसिल अध्यक्ष के आदेश की अवहेलना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित चुनाव प्रक्रिया भी बाधित हो रही है। बार कौंसिल अध्यक्ष के आदेश पर दिए गए समय में बार एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिए बार एसोसिएशन का कार्यभार और चुनाव संबंधी अभिलेख एल्डर्स कमेटी को उपलब्ध कराए जाएं।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव ने बताया कि एल्डर्स कमेटी का गठन कब हो गया, उनको पता नहीं है। बार एसोसिएशन के चुनाव कराने के संदर्भ में बार कौंसिल में 21 जून की तारीख लगी है। उसमें होने वाले निर्णय का पालन किया जाएगा। पूर्व चुनाव अधिकारी दीपक द्विवेदी ने बताया कि वह एल्डर्स कमेटी को चुनाव संबंधी अभिलेख सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed