फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight trains including Farrukhabad-Chhapra cancelled, routes of four changed

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद-छपरा समेत आठ ट्रेनें निरस्त, चार के मार्ग बदले

Mon, 11 Dec 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eight trains including Farrukhabad-Chhapra cancelled, routes of four changed
फर्रुखाबाद। रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर बाराबंकी-अयोध्या व शाहगंज-जफराबाद रेल खंड का दोहरीकरण का काम पूरा कर लिया है। अब बाराबंकी स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग का काम चलेगा। 12 दिसंबर से पांच जनवरी 2024 तक प्री-नान इंटरलाॅक एवं छह से 15 जनवरी तक नान इंटरलाॅक कार्य किए जाएंगे। लिहाजा फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें निरस्त करते हुए चार के मार्ग बदलने के निर्देश रेलवे विभाग ने दिए हैं। एक ट्रेन को 90 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी डीएस चौहान ने बताया कि बाराबंकी स्टेशन पर कई दिन काम चलेगा। लिहाजा छपरा से 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसंबर तथा एक, तीन, पांच, आठ, 10, 12 एवं 15 जनवरी 2024 को चलने वाली गाड़ी नंबर 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मथुरा से 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसंबर तथा एक, तीन, पांच, आठ, 10, 12 एवं 15 जनवरी 2024 को चलने वाली 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी से 11, 18 एवं 25 दिसंबर तथा एक, आठ जनवरी 2024 को चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। कामाख्या से 14, 21 एवं 28 दिसंबर, चार व 11 जनवरी, 2024 को चलने वाली 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बांद्रा टर्मिनस से 10, 17, 24, 31 दिसंबर, सात एवं 14 जनवरी 2024 को चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 12, 19 एवं 26 दिसंबर तथा दो, नौ एवं 16 जनवरी, 2024 को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। छपरा से 11 दिसंबर से 15 जनवरी 2024 तक चलने वाली 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस और फर्रुखाबाद से 12 दिसंबर से 16 जनवरी 2024 तक चलने वाली 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसके अलावा हावड़ा से 11 दिसंबर से 14 जनवरी 2024 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी। काठगोदाम से 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलेगी।

अहमदाबाद से 14, 16, 21, 23, 28 एवं 30 दिसंबर तथा चार, छह, 11 एवं 13 जनवरी 2024 को चलने वाली 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-बनारस-वाराणसी सिटी-भटनी के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 16, 18, 23, 25 एवं 30 दिसंबर तथा एक, छह, आठ, 13 एवं 15 जनवरी को चलने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-वाराणसी सिटी-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। इसके अलावा ओखा से 10 दिसंबर को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। काम पूरा होने के बाद बाराबंकी स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन आसान होगा और अयोध्या की कनेक्टविटी भी बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed