{"_id":"601aa73f8ebc3e74ad3a2425","slug":"eight-stranded-including-bku-leader-in-assault-sabotage-and-loot-farrukhabad-news-knp609581278","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट, तोड़फोड़ व लूट में भाकियू नेता समेत आठ फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट, तोड़फोड़ व लूट में भाकियू नेता समेत आठ फंसे
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लाखों की नगदी समेत जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने भाकियू महिला नेता समेत आठ लोगों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला बजरिया सालिगराम निवासी सूर्यकांत मिश्रा ने कोर्ट के आदेश से भाकियू नेेता बिट्टो देवी उर्फ बिटोली, उनके पति रामकिशन अवस्थी, पुत्र अनूप, विपिन, कन्हैया, रामकिशन की पत्नी सोनू और उनके पुत्र अमन, रमण, अक्षय के खिलाफ मुकदमा लिखाया है।
इसमें कहा कि बिट्टो देवी उर्फ बिटोली देवी का मकान उनके घर के सामने ही है। वह आए दिन धमकियां देती थी। चार जनवरी 2020 की रात करीब 10 बजे सभी आरोपी घर में घुस आए।
विज्ञापन
उन्होंने सरियों, डंडों से तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर परिजनों को पीटा। अलमारी में रखे दो लाख रुपये, दो सोने की अंगूठी, सोने की चेन, एक हार, छह सोने की चूड़ियां आदि लूट ले गए।
घटना को अंजाम देकर जाते वक्त अभियुक्तों ने फायरिंग भी की। पुलिस ने जब इस मामले में मुकदमा नहीं लिखा, तो अदालत की शरण ली।
मारपीट में दूसरे पक्ष से भी लिखा मुकदमा
फर्रुखाबाद। आवास विकास के पास टीला मसेनी में रविवार रात हुई दो पक्षों में मारपीट की घटना में पुलिस ने भानु प्रताप सिंह की तहरीर पर मोहल्ले के ही अभिनंदन कुशवाह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।