{"_id":"65e8bce4693cb9575f0e0e04","slug":"eight-samples-of-cinnamon-were-taken-through-a-campaign-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-109057-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अभियान चलाकर दालचीनी के आठ नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अभियान चलाकर दालचीनी के आठ नमूने लिए
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य पदार्थ दालचीनी के स्थान पर कैसिया की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान आठ नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डाॅ.शैलेंद्र रावत, अरुण कुमार मिश्र व विमल कुमार ने शहर में दुकानों पर छापेमारी की। भोलेपुर स्थित सौरभ गुप्ता, नगला दीना स्थित रवि राठौर, सुशील कुमार राठौर, अभिषेक, रेलवे रोड हनुमान मंदिर के पास स्थित सुखलाल की दुकान से एक-एक नमूना लिया गया। इसके अलावा चौरासी (साउथ) स्थित शॉपिंग स्टोर, जसमई रोड रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित नीरज कृपलानी व मोहल्ला नवाब न्यामत खां रेलवे रोड स्थित सोहनलाल की दुकान से दालचीनी का एक-एक नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज़ हैदर आबिदी ने बताया कि नमूनों की प्रयोगशाला से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी। (संवाद)