{"_id":"66eca4698a7e9eb1350c9ef4","slug":"eight-people-sent-to-jail-in-stone-pelting-case-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115708-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पथराव के मामले में आठ लोगों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पथराव के मामले में आठ लोगों को भेजा जेल
विज्ञापन
शमसाबाद। दो समुदाय के लोगों के पथराव करने के मामले में पुलिस ने आठ और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में पांच लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
सोमवार को बारावफात के जुलूस के बाद एक पक्ष के लोग ब्लाॅक मार्ग से दलमीर खां मोहल्ला आ रहे थे। रास्ते में दूसरे पक्ष के लोग गणेश विसर्जन यात्रा के बाद मूर्ति स्थल के पास खड़े थे। हूटिंग को लेकर दोनों समुदायों में कहासुनी के बीच गाली-गलौज होने लगी।
नारेबाजी के साथ पथराव होने लगा। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। एसओ अमित गंगवार ने इस मामले में मोहल्ला बजरिया निवासी साहिल, मोहल्ला बाजार मंडी निवासी अकरम, मोहल्ला फतेहचंद्र निवासी अमन, गांव सिकंदरपुर निवासी राजा, कस्बा निवासी युनिस, मोहल्ला दलमीर खां निवासी जोगराज राजपूत, पुत्र मोहित व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को इसी मामले में पुलिस ने मोहल्ला बाजार निवासी भूरा, जुबेर, समीर, मोहल्ला दलमीर खां निवासी आसिफ, बिलाल, उमर, गुलजार, शानू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
एसओ अमित गंगवार ने बताया कि आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।