फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight people, including four *Lekhpals* and two *Kanungos*, injured in an attack by farmers.

Farrukhabad News: किसानों के हमले में चार लेखपाल व दो कानूनगो सहित आठ घायल

Fri, 21 Aug 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Eight people, including four *Lekhpals* and two *Kanungos*, injured in an attack by farmers.
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। गांव नगला जब्ब में खेत में धान की फसल खड़ी होने के बाद भी चकबंदी के लिए पैमाइश किए जाने का विरोध करते हुए किसानों ने लेखपाल व कानूनगो की टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चार लेखपाल, दो कानूनगो के अलावा बचाने आईं दो महिलाएं घायल हो गईं। बचने के लिए घर में घुसने पर किसानों ने दरवाजे तोड़ दिए। कुर्सी-मेज भी तोड़ दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बराकेशव के मजरा नगला जब्ब में बृहस्पतिवार दोपहर को चकबंदी लेखपाल राशिद अली, अविनाश, सत्यप्रकाश, सुरजीत और कानूनगो महिपाल व शिवकुमार खेतों की पैमाइश करने पहुंचे। कुछ खेतों की पैमाइश होने के बाद सभी गांव के सुरेंद्र के घर आकर बैठ गए। तभी वहां गांव बराकेशव के 200 से अधिक लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और कहा कि पैमाइश होने से खेतों में खड़ी धान की फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन

लेखपालों व कानूनगो ने समझाने का प्रयास किया तो किसानों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचने के लिए सभी सुरेंद्र के घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया तो किसानों ने दरवाजा तोड़ दिया। सुरेंद्र की पत्नी गुड्डी देवी व गांव की सरोजनी पत्नी रामसेवक ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी 112 पुलिस के पहुंचने पर भी किसान मारपीट करते रहे। स्थिति गंभीर देख थाने से फोर्स बुलाया गया तब हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस सभी आठों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



तीन बीघा खेत और जोत रहे 15 बीघा
ग्रामीणों व राजस्व कर्मियों का कहना है कि कई किसान ऐसे हैं जिनके नाम केवल तीन बीघा जमीन है, लेकिन वह 15 बीघा खेत जोत रहे हैं। अब चकबंदी प्रक्रिया के दौरान पैमाइश होने पर उन्हें अपनी जमीन जाती दिखाई दे रही है। इसके चलते ही किसान खेत में धान की फसल खराब होने का बहाना बनाकर विरोध कर रहे हैं। इसके चलते ही राजस्व कर्मियों पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed