{"_id":"ba4badecf500b012e854ac117534f09a","slug":"eight-huts-on-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से आठ झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से आठ झोपड़ियां जलीं
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। चूल्हे की चिंगारी छप्पर पर गिरने से आठ झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से चार बकरी और दो भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया गया। इस अगिभनकांड में लाखों रु पये का नुकसान होना बताया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर निवासी वकील बाथम के घर पर गुरुवार की रात चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान चूल्हे की चिंगारी छप्पर पर गिर गई। इससे छप्पर ने आग पकड़ ली। हवा के कारण आग ने वकील की मां सवित्री देवी, नन्हें लाल, सतीशचंद्र, बालिस्टर, विनोद कुमार, सुदामा, श्रीकृष्ण, कलेक्टर सिंह के छप्परों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगी देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों से सामान निकालने में जुट गए। यह लोग कुछ जरूरी सामान ही निकाल पाए। इस दौरान गांव के लोग पास में लगे नलकूप को चलवाकर आग बुझाने में जुट गए।
आग से वकील बाथम की चार बकरी और दो भैंस की मौत हो गई। सावित्री देवी के घर का अनाज, कपड़े जल गए। इस दौरान आग बुझाने में श्रीकृष्ण मामूली रूप से झुलस गए। इसके अलावा अन्य सभी के यहां मकान का घरेलू सामान और अनाज जल कर स्वाहा हो गया। दमकल आग बुझने के बाद मौके पर पहुंच पाई। शुक्रवार को वकील बाथम ने इस मामले का प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को दिया। वकील का कहना था कि यह आग चूल्हे की चिंगारी से लगी थी।