फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight employees including a doctor found missing

राजेपुर सीएचसी में डाक्टर सहित आठ कर्मचारी अनुपस्थित

Mon, 18 Jan 2021 06:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Eight employees including a doctor found missing
राजेपुर सीएचसी का निरीक्षण करतीं सीएमओ डॉ. वंदना सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
डॉक्टर सहित आठ कर्मचारी मिले गायब
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को राजेपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां डॉक्टर सहित आठ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अमृतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं अस्तव्यस्त पाई गईं। सीएमओ ने अनुपस्थित स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ डॉ.वंदना सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर देखा तो स्वास्थ्य कर्मी प्रशांत, रूबी, विशाल कनौजिया, एएनएम विमलेश कुमारी, नेत्र परीक्षक अनिल कुमार विद्यार्थी के अलावा आशुतोष त्रिपाठी, प्रभाकर अग्निहोत्री अनुपस्थित मिले। वहीं डॉ.अंशुल चतुर्वेदी लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं अमृतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में गंदगी मिली। अभिलेख व अन्य व्यवस्थाएं भी अस्तव्यस्त मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो डॉ.गौरव वर्मा तीन दिन से, एएनएम चार दिन से जबकि फार्मासिस्ट राजवेंद्र सिंह भी गैरहाजिर मिले। इसके बाद सीएमओ ने कुम्हरौर स्थित सबसेंटर देखा। इसके बाद ग्रामीणों से भी पूछताछ की। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वैक्सीन स्टोर देखा
सीएमओ ने बताया कि उन्होंने कार्यालय परिसर में स्थित जिला वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया। वहां शोध अधिकारी वसीम के कक्ष में ताला लगा मिला। कर्मचारियों ने जानकारी दी कि यह कक्ष अक्सर बंद रहता है। हालांकि वैक्सीन की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के लिए यह कक्ष उपयोगी बताया गया। इस पर उन्होंने विचार करने को कहा। सीएमओ ने बताया कि शोध अधिकारी के विभागीय कार्य से न्यायालय जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed