{"_id":"68e56166c7125a00bb0c97d7","slug":"eight-aided-colleges-sent-proposals-for-beautification-of-schools-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131049-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विद्यालयों के सुंदरीकरण के लिए आठ एडेड कॉलेजों ने भेजे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विद्यालयों के सुंदरीकरण के लिए आठ एडेड कॉलेजों ने भेजे प्रस्ताव
Wed, 08 Oct 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के बाद अब सरकार ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक (एडेड) विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए भी खजाना खोल दिया है।
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत वर्ष 2025-26 में अभी तक आठ एडेड कॉलेजों के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए हैं। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही बजट आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद कॉलेजों में सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
सरकार ने वर्ष 2021 में प्रोजेक्ट अलंकार की शुरूआत की थी। इसके तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, साफ पानी, शौचालय और अच्छी बिल्डिंग आदि अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गईं। इस योजना का उद्देश्य है कि छात्र-छात्राओं को पढ़ने-लिखने का अच्छा माहौल मिल सके।
विज्ञापन
जिले में जीआईसी फतेहगढ़, रामदर्शनी राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज भटासा समेत करीब चार राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्टर अलंकार के तहत सुंदरीकरण कराया गया।
करीब एक साल पहले शासन ने एडेड विद्यालयों में भी इस योजना से सुंदरीकरण कराए जाने के आदेश जारी कर दिए थे। जिले से अब तक आठ एडेड विद्यालयों के प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जा चुके हैं। 31 मार्च 2026 तक इस योजना के तहत आवेदन किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि जिले में 63 एडेड माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सुंदरीकरण के लिए शासन से 25 से 75 लाख रुपये की मांग की गई है। प्रस्तावित बजट में 25 प्रतिशत धनराशि स्कूल प्रबंधन को खर्च करनी होगी।
इन एडेड विद्यालयों के भेजे गए प्रस्ताव
डीपीएस इंटर कॉलेज मूसाखिरिया, भारतीय जनता इंटर कॉलेज भरखा, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज शुकरुल्लापुर, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआंखेड़ा, राजाराम इंटर कॉलेज अचरा खलवारा, सूर्या कुमारी इंटर कॉलेज मंझना, महिपाल शास्त्री इंटर कॉलेज बवना व एवी इंटर कॉलेज शमसाबाद।