फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eid of Saudi Arabia Hat springtime

ईद पर सऊदी अरब की टोपियों की बहार

Mon, 04 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Eid of Saudi Arabia Hat springtime
मंगलवार से शुरू हो सकता है पहला रोजा - फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर बाजार में इंडोनेशिया और सऊदी अरब की टोपियां लोगों को खूब भा रही हैं। तुर्की की जानमाज लोगों की पहली पसंद बनी है। इसके साथ ही लोग कुरान और इत्र की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि जरदोजी पर छाई मंदी से इस बार बिक्री में 20 से 30 प्रतिशत कमी आई है। वहीं टोपी, जानमाज और कुरान आदि के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन



ईद-उल-फितर फित्र में महज एक या दो दिन बचे हैं। इसको लेकर मुस्लिम समाज में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। इंडोनेशिया, ताइवान, चाइनीज, सऊदी अरब, तुर्की, इंडियन और प्लास्टिक की विभिन्न प्रकार की टोपियों का स्टाक दुकानदारों ने कर रखा है। तुर्की की जानमाज और सऊदी अरब तथा कन्नौज का इत्र की भी डिमांड है। घुमना बाजार तिराहा, पक्कापुल, घोड़ा नखास और कोतवाली रोड फतेहगढ़ आदि बाजारों में दुकानदारों ने विभिन्न वैरायटियों की टोपियां, जानमाज और इत्र का स्टाक कर रखा है। मस्जिदों में रखने के लिए प्लास्टिक की टोपियों की डिमांड है। तुर्की की जानमाज भी लोगों को खूब भा रही है।
विज्ञापन


हालांकि दुकानदारों का कहना है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा बिक्री में करीब 20 से 30 प्रतिशत गिरावट आई है। घुमना तिराहे पर टोपी की दुकान लगाए मोहम्मद यासीन शमसी ने बताया कि इस साल ईद के त्योहार पर मंदी है। इसका कारण जरदोजी पर छाई भीषण मंदी है। अधिकतर मुस्लिम जरदोजी पर ही निर्भर थे लेकिन जरदोजी पर छाई मंदी से कारीगर दूसरे कामों में लग गए। दूसरे कामों में पैसा कम मिलने से लोगों के सामने समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यासीन कहते हैं कि दिल्ली से टोपी, कुरान और जानमाज आदि लेकर आते हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार टोपी, जानमाज और इत्र आदि के दानों में आठ से दस प्रतिशत महंगाई बढ़ी है। अब तीन दिन त्योहार के शेष बचे हैं। इन्हीं दिनों में बिक्री बढ़ना शुरू हुई है। इस बार मुनाफा कम होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed