फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Efforts to replace power lines passing over 62 schools started

Farrukhabad News: 62 स्कूलों के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन बदलवाने की कवायद शुरू

Sat, 01 Mar 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Efforts to replace power lines passing over 62 schools started
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा व बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते नौनिहालों की जान जोखिम में रहती है।
विज्ञापन

जनपद के 62 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजरी बिजली लाइनों का मुद्दा ‘अमर उजाला’
समय-समय पर उठाता रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। विभाग ने स्कूलों के ऊपर से गुजरी बिजली लाइनों को बदलवाए जाने के लिए बिजली विभाग को पत्र भेजकर एस्टीमेट बनवाने की मांग की है। एस्टीमेट बनते ही विभाग बजट की मांग शासन से करेगा।


ब्लॉक बढ़पुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हथियापुर, प्राथमिक विद्यालय नूरपुर, अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय मसेनी समेत जनपद के 62 विद्यालयों से बिजली की लाइनें गुजरी हैं। कई बार इन विद्यालयों में घटनाएं भी हो चुकी हैं। ‘अमर उजाला’
विज्ञापन

समय-समय पर इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाता रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्कूलों के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइनों को हटवाने के आदेश दिए हैं। आदेश मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने बिजली विभाग को पत्र भेजकर 62 विद्यालयों के ऊपर से गुजरी बिजली लाइनों को हटवाने में एस्टीमेट बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्लॉकवार स्कूलों के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन हटाने की संख्या
ब्लॉक - स्कूल संख्या
बढ़पुर - 07
कमालगंज - 09
शमसाबाद - 11
कायमगंज - 05
नवाबगंज - 06
मोहम्मदाबाद - 19
नगर क्षेत्र - 03
राजेपुर - 02
कुल विद्यालय - 62


बोले जिम्मेदार
जनपद में 62 स्कूलों के ऊपर से बिजली की लाइनें हटवाने के लिए बिजली विभाग को पत्र भेजकर एस्टीमेट मांगा गया है। एस्टीमेट आते ही शासन से बजट की मांग की जाएगी। बजट मिलने पर उसे बिजली विभाग को भिजवाकर लाइन बदलवाने का काम शुरू करवाया जाएगा। -गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी





62 स्कूलों के ऊपर से बिजली लाइनों को हटवाने में लगभग एक करोड़ के एस्टीमेट का अनुमान है। पत्र मिला है। एस्टीमेट बनवाकर बेसिक शिक्षा विभाग को भिजवा दिया जाएगा। बजट मिलते ही लाइनें हटवाना शुरू कर दी जाएंगी। -अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed