{"_id":"5f1c76cf8ebc3e63785ee7af","slug":"education-farrukhabad-news-knp573271297","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षर भारत मिशन के रिकार्ड का पता नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षर भारत मिशन के रिकार्ड का पता नही
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो साल पूर्व बंद हुई साक्षर भारत मिशन योजना का रिकार्ड कहां है इसकी किसी को जानकारी नहीं है। बीआरसी पर रखी अलमारी में ताला पड़ा है। इसमें रिकार्ड हो सकता है। बीईओ कायमगंज ने पूर्व ब्लाक समन्वयक को पत्र लिखकर रिकार्ड व अलमारी की चाभी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
ग्रामीण इलाकों के हर व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए साक्षर भारत मिशन योजना शुरू हुई थी। इसमें दो जिला समन्वयक, प्रत्येक ब्लाक पर ब्लाक समन्वयक और ग्राम पंचायतों में दो-दो प्रेरकों की संविदा पर तैनाती की गई थी। योजना में कितने लोग साक्षर बने, कितनी बार परीक्षा कराई गई और कितने पास हुए जैसी तमाम जानकारियां इनके पास रहती थीं।
योजना दो साल पूर्व बंद हो गई थी। कर्मचारी बेसिक शिक्षा विभाग में किसी को चार्ज देकर नहीं गए। कायमगंज बीईओ बेगीश गोयल ने बताया कि बीआरसी पर साक्षर भारत मिशन की एक अलमारी रखी है। उसमें क्या रिकार्ड है इसकी जानकारी नहीं है। पूर्व ब्लाक समन्वयक को नोटिस जारी कर रिकार्ड कार्यालय के लिपिक को सौंपने को कहा है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। वह इस संबंध में जानकारी करेंगे।